शिमला के ठियोग और आसपास के क्षेत्रों में रविवार रात हुई भारी बारिश से हालात बिगड़ गए। प्रेमघाट में भूस्खलन के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें एक गाड़ी पर गिर गईं। मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र में 20 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, कुल्लू के निरमंड में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से सरकारी स्कूल पांकवा का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में अगले छह दिनों तक अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। सोमवार को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, IMD दिल्ली