बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर 30 जुलाई को हुए उपचुनावों की काउंटिंग जारी है। बिहार के बांकीपुर में शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मंजलपुर में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। बांकीपुर सीट भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर को 2225 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार को 1363 वोट मिले हैं और वे 862 वोटों से पीछे हैं। दतिया में पहले राउंड में भाजपा के आशुत