राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स और NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘माता-पिता को अपने बच्चे का शोक मनाते देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता। नीट पेपर लीक के बाद न पीएम पीड़ित माता-पिता से मिले हैं और न ही किसी ऐसे छात्र के साथ बैठे हैं जिसका भविष्य पेपर लीक के कारण छिन गया।’ राहुल के इस बयान को पीएम मोदी के बच्चों को माफ करने के बयान के बाद आया है। पीएम ने शुक्रवार रात 11 बजे वीडियो जारी कर कहा था, ‘