मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को 71.26% मतदान हुआ। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम रहा। भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। 3 अगस्त को मतगणना होगी। मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग तथा बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगे। रामसागर के मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस अपने साथ ले गई, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। राजेंद्र भारती को सजा के बाद खाली हुई थी सीट इस उपचुनाव के लिए 2 लाख 20 हजार 400 मतदाताओं के लिए 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यह सीट कां