दतिया विधानसभा उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 69.36% वोटिंग हो चुकी है। ये पिछली बार से करीब 11 प्रतिशत कम है। यहां कांग्रेस के घनश्याम सिंह का मुकाबला भाजपा के आशुतोष तिवारी से है। वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी। उसी दिन रिजल्ट आने की संभावना है। मतदान के दौरान कांग्रेस ने सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग की शिकायत की। पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की। इस पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा- कांग्रेस जब हारती है तो आरोप लगाती है। ये उनकी हताशा-निराशा का परिचय है। उधर, रामसागर गांव के मतदान केंद्र से पुलिस, कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को अपने सा