भिंड में दो पक्षों में विवाद के बाद पालतू कुत्ते को बेरहमी से मार दिया गया। आरोपी ने कुत्ते को घर के बाहर से उठाया, बीहड़ में ले जाकर लाठियों से पीटा। फिर फंदे से लटका दिया। मामला 17 जुलाई को उमरी थाना इलाके के नुन्हाटा गांव का है। इसका वीडियो बुधवार को सामने आया। इसके बाद फरियादी रामनरेश सिंह राजावत (35) ने अपने चचेरे भाई शैलेंद्र के साथ उमरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे उनका पालतू कुत्ता घर के बाहर से अचानक गायब हो गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुत्ते को पीटा, फंदे से लटकाकर मार डाला:भिंड में आपसी दुश्मनी में बरसाईं लाठियां, वीडियो भी बनाया; आरोपी को तलाश रही पुलिस
भिंड में दो पक्षों में विवाद के बाद पालतू कुत्ते को बेरहमी से मार दिया गया। आरोपी ने कुत्ते को घर के बाहर से उठाया, बीहड़ में ले जाकर लाठियों से पीटा। फिर फ…
