संसद के मानसून सत्र का गुरुवार को नौवां दिन है। विपक्ष लगातार संसद मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हंगामा कर रही है। वहीं सत्ता पक्ष भी राहुल गांधी से उनके लोकसभा में इडियट और अंधभक्त वाले बयानों को लेकर माफी की मांग कर रही है। आज भी संसद में हंगामे के आसार हैं। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में एंटी-पेपर लीक (पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन विधेयक) पास हुआ। अब बिल को राज्यसभा में पेश किया जाएगा। वहीं राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण संशोधन विधेयक (2026) बिल पास हो गया। अब वंदे मातरम का अपमान, अनादर और गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा मानसून सत्र के पिछले