संसद के मानसून सत्र का बुधवार को आठवां दिन है। मंगलवार को लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा हुई। रात 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आज लोकसभा में बिल पर वोटिंग और राज्यसभा में बिल को पेश कर चर्चा की जाएगी। विधेयक में 2024 में बने कानून में बदलाव का प्रस्ताव है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। लोकसभा में मंगलवार को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर भी हंगामा हुआ। संसद के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने रेपिस्ट