हिमाचल प्रदेश के पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे पर बारिश के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महीने का बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे के बाद सभी शव कार में ही फंसे हुए थे। जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार देर रात हुआ। चंबा पुलिस को मंगलवार सुबह करीब पौने सात बजे दुर्घटना की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद पहले गाड़ी से बाहर निकाला और फिर खाई से निकालकर पोस्टमार