दिल्ली में हाईकमान से बैठक के बाद हाईकमान व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब कांग्रेस में ऑल इज वेल के दावे कर रहे हैं, लेकिन ग्राउंड लेवल पर सच्चाई यह है कि पंजाब कांग्रेस में ऑल इज नॉट वेल है। शनिवार को पंजाब के बरनाला में ऐसा हुआ कि कांग्रेस में हाईकमान के दावे फेल हो गए और पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग गुट की गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। चन्नी का गुट पूरी तरह एकजुट दिख रहा है और उसे प्रताप सिंह बाजवा का भी साथ मिल रहा है। वहीं, वडिंग गुट अब पूरी तरह से अलग चलने लगा है। बरनाला में एक ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दोनों गुट साथ नह