सहारनपुर में शुक्रवार शाम पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 2 लापता हैं। ये सभी मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले थे। फैक्ट्री में 5 साल से सुतली बम बनाए जा रहे हैं। जिस वक्त विस्फोट हुआ, 23 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें 19 सुरक्षित हैं। धमाका इतना तेज था कि शवों के चीथड़े उड़ गए। एक की बॉडी फैक्ट्री के अंदर मलबे में दबी मिली। जबकि दूसरे युवक की लाश फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खेत किनारे मिली। शव क्षत-विक्षत था। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। हाथ, दोनों पैर, अंतड़ियां, लोथड़े जगह-जगह बिखरे मिले। जिसने भी ये मंजर देखा, वह सिहर उठा। गांव के प्रधान क