सब इंस्पेक्टर ने होटल में बुलाकर मेरे साथ रेप किया, फिर न्यूड वीडियो व फोटो खींची। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया और प्रेग्नेंट होने पर तीन बार अबॉर्शन कराया… यह आरोप लुधियाना में लेडी इंस्पेक्टर ने सब इंस्पेक्टर (SI) साहिबमीत सिंह पर लगाए हैं। लेडी इंस्पेक्टर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा- साल 2023 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। जब बात आगे बढ़ी तो आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने मुल्लांपुर मिलने बुलाया। यहां पर होटल में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में पहली बार रेप किया। फिर अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रह