एमपी के धार भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। प्रशासन और मुस्लिम याचिकाकर्ताओं की ओर से नमाज की जगह को लेकर पक्ष रखा गया। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "सरकारी तंत्र और दोनों समुदायों के प्रतिनिधि आपस में बातचीत कर रहे हैं। वे मिलकर एक उपयुक्त स्थान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। कृपया इस मामले की सुनवाई मंगलवार या बुधवार को सूचीबद्ध की जाए।" मुस्लिम पक्षकारों की ओर से सीनियर एडवोकेट हुजैफा अहमदी ने कहा– "मैंने इस मामले का सबसे पहले बुधवार को उल्लेख किया था और अदालत को बताया था कि हम पहले ही लगातार
भोजशाला के पास नमाज की जगह पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:CJI बोले- अब मंगलवार को होगी सुनवाई; मुस्लिम पक्ष बोला- 2 जुमे की नमाज छूटी
एमपी के धार भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। प्रशासन और मुस्लिम याचिकाकर्ताओं की ओर से नमाज की जगह को लेकर पक्ष…
