भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेज गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 332 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 23,800 के स्तर से नीचे आ गया। कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली प्रमुख कारण रहे।