राहुल गांधी ने शुक्रवार को पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा- एक छात्र ने आंख गवाई है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। राहुल ने आगे कहा- धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग बाहर हैं। उन्हें जाना ही होगा। उधर लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- हम सदन में चर्चा को तैयार हैं। विपक्ष से अपील है कि सदन को चलने दें, राहुल गांधी अपने सांसदों को समझाएं। राहुल ने आरोप लगाया कि उन