मथुरा के वृंदावन में नाव हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। युवती समेत 5 लोग अब भी लापता हैं। 20 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। NDRF और आर्मी की टीमें लगी हुई हैं। सेना ने शुक्रवार देर रात जिस नाव से हादसा हुआ था, उसे निकाल लिया। हादसा शुक्रवार दोपहर 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जहां 37 श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई थी। घाट श्री बांके बिहारी मंदिर से करीब 2 किमी दूर है। मृतकों में मां-बेटे, चाचा-चाची और बुआ-फूफा समेत एक ही परिवार के 7 लोग शामिल हैं। जिस जगह हादसा हुआ, वहां 25 फीट गहरा पानी है। शुरुआती जांच से पता चला है कि नाव की क्षमता 40 श्रद्धालुओं की थी। किसी भी श्रद्धालु को नाविक ने