अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक खत्म हो गई है। अभी स्थाई महासचिव और CEO के चयन पर कोई सहमति नहीं बन पाई है। चंद्रमोहन ही अभी कार्यवाहक महासचिव रहेंगे। अगली बैठक 2 सितंबर को होगी। उसी में नए महासचिव और CEO के नामों का ऐलान किया जाएगा। चढ़ावा चोरी के बाद मंगलवार को यह दूसरी बैठक थी, जो दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक चली। यह बैठक ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की श्री स्वामी मणि राम दास जी महाराज छावनी में थी। बैठक में 6 अहम बातों पर मंथन हुआ, जिसमें महासचिव समेत ट्रस्ट में खाली पड़े 3 पदों पर नए ट्रस्टियों की नियुक्ति प्रमुख है। चंपत राय की जगह महासचिव पद के लिए