छात्रों के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे दिल्ली पुलिस की टीमें उन्हें सफदरजंग अस्पताल से यहां लेकर पहुंचीं थी, जहां उनका इलाज जारी है। बुधवार की शाम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को चिट्ठी लिखी। इसमें सरकार की ओर से पहल का आभार जताया। दोनों मांगे रखी, जिसमें परीक्षा पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा और जवाबदेही तय करने के लिए संसद में सार्थक चर्चा हो, जिसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर विचार करना भी शामिल है। सबसे