कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विराधे में हरियाणा कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पंचकूला, करनाल और यमुनानगर में कांग्रेसी धरने पर बैठ गए है। भिवानी में डीसी कार्यालय पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया। इससे कांग्रेसियों ने नारोबाजी करते अंदर जाने का प्रयास किया। इसमें कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हो गई। उधर, कई स्टूडेंट यूनियन और सामाजिक संगठनों ने भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरने का ऐलान किया है। फतेहाबाद में विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पैदल मार्च