पंजाब में अश्लील फोटो सामने आने और हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए बयानों के बाद निहंग जसदीप सिंह पर कार्रवाई का बुड्ढा दल ने दूसरा वीडियो जारी किया है। नए वीडियो में जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधकर निहंग डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। हर डंडा पड़ने पर उनसे वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह का जयकारा लगवाया जा रहा है। इस दौरान जसदीप दर्द से हाय बाबा जी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। उनके सिर, पीठ और पैरों पर लगातार डंडे मारे गए। यह वीडियो बुड्ढा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। उन्होंने दावा किया कि पहले सुनाई गई सजा के दौरान जसदीप बीच