मोहाली में रविवार को चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। इस हादसे में 3 यात्री घायल हो गए। इस दौरान एक युवती बस की खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गई। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची। इसके बाद उन्होंने तुरंत हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया और जाम खुलवाकर ट्रैफिक सुचारू किया। यह बस चंडीगढ़ से उत्तराखंड के हल्द्वानी जा रही थी। ड्राइवर के मुताबिक बस में करीब 6-7 सवारियां थीं। स्टीयरिंग लॉक होते ही ड्राइवर ने खोया नियंत्रण जानकारी के अनुसार,