भोपाल के जगदीशपुर में रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में विशेष कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में नौ अहम विधेयकों पर फैसला होने के साथ 10.54 लाख किसानों के खातों में 1,460.25 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि भी जारी की जाएगी।