धार प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में जुमे की नमाज को लेकर अहम निर्णय लिया गया। प्रशासन ने मालीवाड़ा स्थित चालीसा पीर परिसर में हर शुक्रवार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है। अब तय समय पर मुस्लिम समाज के लोग यहां नमाज अदा कर सकेंगे। सदर बोले- 2 किमी दूर नमाज की व्यवस्था करना उचित नहीं हालांकि, मुस्लिम समाज ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की भावना के विपरीत बताया है। मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने कहा कि प्रशासन ने उन्हें चालीसा पीर परिसर में जुमे की नमाज अदा करने के लिए कहा है, लेकिन जिस स्