सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि CBSE के डिजिटल ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से स्टूडेंट्स में काफी निराशा है। CJI जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से सहयोग मांगा। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना भी शामिल थे। सुनवाई के दौरान CJI ने कहा, “देखिए, छोटे-छोटे बच्चों में कितनी निराशा है।” वहीं, जस्टिस बागची ने सॉलिसिटर जनरल से कहा कि सरकार से किसी टकराव की मंशा नहीं है, लेकिन व्यवस्था में कुछ समस्याएं हैं। कोर्ट ने CBSE की ओर से उठाए जा रहे कदमों की जानकारी मांगी है। OSM सिस्टम और सरकार का पक्ष CBSE का OSM यानी ऑन-स्क्रीन मार्