जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान वहां से PIKA मशीन गन के पुराने और जंग लगे कारतूस बरामद किए गए। पुंछ पुलिस के अनुसार, बरामद गोला-बारूद काफी पुराना और जंग लगा हुआ है। बरामदगी के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… नासिक में दो ट्रक और कार की टक्कर; 4 की मौत, एक गंभीर घायल महाराष्ट्र के नासिक जिले में मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नासिक-पेठ रोड पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सवला घाट में हुआ। पुलि