नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 24 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन में सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। वांगचुक 28 जून से भूख हड़ताल कर रहे हैं। बुधवार को सोनम वांगचुक की तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक 11 दिनों में उनका वजन 7 किलो से ज्यादा घटकर 59.4 किलो रह गया है। आज की अन्य खबरें… दिल्ली में 17 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या दिल्ली के बदरपुर में कई बार चाकू मारे जाने से एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है