यूपी के चंदौली में बुलडोजर एक्शन के दौरान काली माता मंदिर का गुंबद अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। हादसे के वक्त दोनों मजदूर करीब 10 फीट दूर रस्सी पकड़े खड़े थे। लेकिन, गुंबद इतनी तेजी से गिरा कि दोनों भाग नहीं सके और उसकी चपेट में आ गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह गुंबद हटाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। 200 साल पुराना यह मंदिर सड़क के बीचोंबीच बना था। मुगलसराय-वाराणसी मार्ग के चौड़ीकरण के चलते मंदिर को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुं