पंजाब कांग्रेस के बागी गुट ने पूर्व CM चरणजीत चन्नी को 2027 के चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चेहरा बनाने की मांग कर दी है। चन्नी गुट का कहना है कि अगर उन्हें प्रधान नहीं बनाना तो फिर CM चेहरा घोषित करें ताकि उनके नाम पर पंजाब में वोटें मांगी जा सकें। हाईकमान पहले ही कह चुका है कि वह अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान पद से नहीं हटाएंगे। पार्टी में बिगड़ते हालात के बीच डैमेज कंट्रोल के लिए पूर्व CM चन्नी की शर्तों के आधार पर कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल उनसे मिलने कपूरथला के MLA राणा गुरजीत के घर उनसे मिलने जाएंगे। चन्नी गुट की शर्त के हिसाब से राजा वड़िंग को मीटिंग में नहीं बुलाया गया है। वहीं य