यूपी के बिजनौर में मालन नदी के तेज बहाव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 2 हादसों में चार लड़के बह गए। सहारनपुर में भारी बारिश की वजह से कब्रिस्तान की मिट्‌टी बह गई। कब्रों में दफन शव बहकर बाहर आ गए। नोएडा में बारिश के पानी से भरे नाले में गिरने से आदमी की मौत हो गई। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में लैंडस्लाइड और तेज बारिश के कारण प्रदेशभर में 118 सड़कें बंद हो गईं। हरिद्वार जिले में नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं नैनीताल में पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। यमुनोत्री नेशनल हाईवे का करीब 100 मीटर हिस्सा टूट गया। गंगोत्री हाईवे पर कई जगह चट्टानें और पत्थर गिरने से यातायात बा