अमेरिका में 4 लाख डॉलर यानी करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए की फिरौती के मामले में पंजाब पुलिस के टांडा थाने के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को कुर्सी गंवानी पड़ी। होशियारपुर के SSP संदीप मलिक ने नागरा को लाइनहाजिर कर दिया। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। जांच की निगरानी जालंधर रेंज के DIG डॉ. नवीन सिंगला करेंगे। SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने सफाई देते हुए कहा कि अगर जांच में दोषी निकला तो मैं खुद नौकरी छोड़ दूंगा। मैंने किसी पर नाजायज पर्चा नहीं किया। गोल्डी बराड़ को सिर्फ खबरों से जानता हूं, उससे कभी बात नहीं हुई। मैंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा। हालांकि पंजाब में पुलिस के 153 थानों म