अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में 3 आरोपी 40 घंटे की रिमांड पर हैं। गुरुवार सुबह 9 बजे पुलिस पहले अनुकल्प मिश्रा, करुणेश पांडेय को लवकुश के साथ उसके घर ले गई। इसके बाद अनुकल्प और करुणेश को उनके घर भी ले गई। इस दौरान पुलिस ने नोटों के बंडल और सोने के जेवर (कान की बालियां, लॉकेट) बरामद किए। साथ ही एक कार भी मिली। हालांकि, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है कि सामान किसके घर से बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनुकल्प ने पूछताछ में बताया कि मैं और अविनाश शुक्ला चोरी के पैसों को शेयर मार्केट में लगाते थे। लोगों को ब्याज पर देते थे। पैसों को करीबियों और रिश्तेदारों