सूरत और आसपास के जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। पिछले 24 घंटों में जिले में 7 इंच बारिश दर्ज की गई है। सूरत के कई इलाके में जलभराव की हालात हैं और फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान सूरत और दक्षिण गुजरात में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, 9 जुलाई से बारिश में कमी आएगी। मनपा के आंकड़ों के मुताबिक, सेंट्रल जोन में सबसे ज्यादा 105 मिमी बारिश दर्ज की गई। करंट लगने से तीन और बिजली गिरने से एक की मौत सूरत के कापोद्रा में सोमवार को बिजली गिरने से एक महिला और करंट लगने से एक लड़की क