कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार सुबह आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (APSRTC) की एक बस चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। इसमें बस ड्राइवर लक्ष्मण (58) और यात्री उमाकांत राव (75) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा चिक्कबल्लापुर तालुक के डोड्डापायलगुर्की के पास हुआ। आज की बाकी बड़ी खबरें… बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन में गड़बड़ी, CBI की 11 राज्यों में 26 ठिकानों पर छापेमारी, 4 FIR दर्ज, लेफ्टिनेंट कर्नल-मेजर समेत 10 आरोपी सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के फंड में गड़बड़ी को लेकर सीबीआई ने सोमवार को 11 राज्यों और केंद्