हिमाचल की राजधानी शिमला चामियाना में आज दोपहर बाद एक सूखा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में चार गाड़ियां आ गई। चंबा जिला के भरमौर में चलती गाड़ी पर आज दोपहर दो बजे पत्थर गिरने से 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। मृतक दीक्षता धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोग भरमौर के मशहूर बन्नी माता मंदिर से लौट रहे थे। इस दौरान ढकोग–बन्नी सड़क पर यह हादसा हो गया। रविवार भी चंबा-भरमौर एनएच पर बस पर पत्थर गिरने से 22 वर्षीय साहिल की मौत हो गई थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संत