नोएडा के सेक्टर 88 स्थित सुरभि इंटरनेशनल नाम की एक निजी कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायरफाइटर्स ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।