देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। IMD ने मछुआरों को 8 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से संपर्क टूट गया। मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दोपहर बाद स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी। पेड़ गिरने की 64 और मकान-दीवार गिरने की 8 घटना