प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शनिवार) राजस्थान के दौरे पर हैं। वे राज्य को तीन बेहद महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी बालोतरा की बहुप्रतीक्षित पचपदरा (बालोतरा) रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे जोधपुर में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे और जयपुर मेट्रो के फेज-2 की आधारशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा और प्रशासन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वे यहां दो घंटे रुकेंगे। बालोतरा में प्रधानमंत्री पचपदरा रिफाइनरी परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद जन