आगरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या की, फिर उसकी लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में लाश के ऊपर टाइल्स लगवा दीं। 45 दिन तक लोगों से कहती रही कि पति लापता है। शुक्रवार को जब पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो महिला घबरा गई और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला का नाम रूबी है। उसने बताया ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद लाश पर मिट्टी डालकर प्लास्टर करवा दिया था। फिर लेबर बुलाई और फिर टाइल्स भी लगवा दी थी। पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़कर मृतक सुरेंद्र कुमार शर्मा का कंकाल बरामद किया। घटना का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में