दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बने 'BAT-BMS' समेत दो मोबाइल एप को केंद्र सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं। आईटी मंत्रालय ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। हालांकि, दोनों एप प्लेस्टोर पर अब भी मौजूद हैं। हाल में शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग इन एप की मदद से ब्लूटूथ के जरिए ई-रिक्शा की बैटरी से कनेक्ट हो रहे थे। इसके बाद चलते ई-रिक्शा को बंद कर देते थे। इससे कई वाहन बीच सड़क पर रुक गए। इन घटनाओं के वीडियो वायरल हैं। दरअसल, कुछ ई-रिक्शा की लिथियम बैटरियों का ब्लूटूथ मैनेजमेंट सिस्टम बिना पासवर्ड या कमजोर सुरक्षा के था, इसलिए ऐप उससे कनेक्ट हो गया। कार य