हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में गुरुवार रात भारी बारिश हुई। किन्नौर के चोलिंग में बारिश के बाद मलबा नेशनल हाईवे पर आ गया। इसमे दो गाड़ियां दब गई। राज्य में 49 सड़कें बंद हैं। उधर यूपी में शुक्रवार सुबह 3 बजे लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, जालौन समेत 5 शहरों में बारिश हुई। पानी घरों में घुस गया। आज प्रदेश के सभी 75 शहरों में बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में मानसून 9 दिन में ही पूरे प्रदेश में छा गया है। शुक्रवार को खंडवा और हरदा में भारी बारिश का अलर्ट है। धार, बड़वानी, खरगोन और देवास में अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। उधर राजस्थान के जयपुर में 2 दिन से रुक-रुककर बारिश