मध्य प्रदेश के धार जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम 4 बजे से जाम लगा हुआ था। रात 11 बजे तक भी हालात सामान्य नहीं हो सके। भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। सैकड़ों वाहन करीब 7 घंटे से फंसे हुए हैं। बसों, ट्रकों और निजी कारों में सफर कर रहे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस, भूख और प्यास से परेशान हैं। भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक लगा लंबा जाम पुलिस और प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 3 बजे पूरी तरह खुलवा दिया गया। जाम हटाने के लिए पूरी रात पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। सड़क निर्माण कंपनी की ओर से घाट सेक्शन में किए जा रहे पेविंग (पेज) वर्क के कारण