लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में लोकसभा सचिवालय के संसदीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (PRIDE) और पश्चिम बंगाल विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अलावा मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी संबोधित करेंगे। विधानसभा में नेता प्रति