जालंधर में भीषण सड़क हादसे में होशियारपुर के दसूहा का परिवार उजड़ गया। हादसे में सेना की रेजिमेंट के जवान रुपिंदर सिंह, उनकी मां, पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई। रुपिंदर बेटा होने की मन्नत उतारने के लिए 3 दिन पहले छुट्टी घर लेकर आए थे। रूपिंदर ने घर आते ही महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। रविवार को पत्नी को शॉपिंग करवाई थी। रूपिंदर के रिश्तेदार अमनजीत सिंह ने बताया कि पिता ने भी साथ जाना था। लेकिन ऐन मौके पर जाने से मना कर दिया। घर में बन रहे एक कमरे का लेंटर डाला जाना था। जिसके चलते पिता घर पर ही रुक गए। सोमवार सुबह तड़के रुपिंदर मां संतोष कौर,