अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। करीब 20 घंटे नजरबंद रखने के बाद मंगलवार रात 9 बजे पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कराए। अजय राय ने कहा, भगवान जब बुलाएंगे तो कोई रोक नहीं पाएगा। कोई सरकार सत्ता नहीं रोक सकती। मैं महादेव का भक्त हूं। निश्चित तौर से आज भगवान ने बुलाया। प्रभु से एक ही चीज मांगी कि यहां जो चोरी हो रही है उन्हें दंड मिले। पुलिस ने सोमवार देर रात 11.30 बजे अजय राय को अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया था। थोड़ी देर बाद उन्हें राम मंदिर से करीब 50 किमी दूर नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस ले गई