आंध्र प्रदेश के बोयापालेम गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद कागज से लदे ट्रक में आग लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के मंगलुरु में लैंडस्लाइड से घर पर गिरी कंपाउंड की दीवार, 3 की मौत कर्नाटक के मंगलुरु के कंकनाडी इलाके में बुधवार को लैंडस्लाइड के कारण एक कंपाउंड की दीवार टाइल वाली छत के मकान पर गिर गई। हादसे में दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों