अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सियासत तेज हो गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने सोमवार देर रात 12 बजे अयोध्या के एक होटल में नजरबंद कर दिया। अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस का डेलिगेशन चढ़ावा चोरी का विरोध करने पहुंचा था। उन्होंने आज यानी मंगलवार को मंदिर ट्रस्ट के कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसलिए, वह रात को अयोध्या पहुंच गए थे। इस बीच, अजय राय की पत्नी रीना राय ने वाराणसी से एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा- मेरे पति की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक गिरने को तैयार है। पुलिस जीप में ले जाने के बाद अब हमारे सहयोगियों को