राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सोमवार शाम एक दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि यह घटना मध्य दिल्ली के आर्य नगर इलाके में हुई। शाम 5:09 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने दुकान पर दो राउंड फायरिंग की। घटना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षित कर दिया गया और मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच कराई गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है