अरुणाचल प्रदेश और असम में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति है। अरुणाचल के 12 जिलों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा। लेकू नदी के उफान से असम के जोनाई इलाके में बाढ़ आ गई और नेशनल हाईवे-515 भी पानी में डूब गया। असम में 96 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। छह जिलों के 22 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। सबसे ज्यादा असर धेमाजी जिले में पड़ा, जहां करीब 16 हजार लोग प्रभावित हैं। अब तक 1690 हेक्टेयर फसल खराब हो गई है। गृह मंत्री अमित शाह ने असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू को फोन कर हालात की जानकारी ली। मानसून 24 जून तक