अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले सोमवार को जम्मू के रजिस्ट्रेशन सेंटर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां यात्रा के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन और टोकन वितरण शुरू हो गया। यात्रा का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से रवाना होगा। बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन सेंटर पर पीने के पानी, लंगर और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवाजाही सुचारु रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई एयरपोर्ट पर ₹2.38 करोड़ का गांजा जब्त, अबू धाबी से आया युव