पंजाब में AAP सरकार के बनाए नए बेअदबी कानून को लेकर सोमवार (29 जून) को श्री अकाल तख्त में सुनवाई हुई। अकाल तख्त ने सभी मंत्रियों और विधायकों को AAP सरकार के बेअदबी के खिलाफ बनाए नए कानून जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 पर जवाब मांगा। सवाल-जवाब के बाद अकाल तख्त जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने आदेश दिया कि सरकार एक महीने में कानून में संशोधन करे। इस दौरान जत्थेदार ने 5 एतराएज बताए। इस पहले उन्होंने सीएम भगवंत मान के 2 बयान सुनवाए। आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी सिख विधायक व मंत्री नंगे पैर अकाल तख्त पहुंचे। उनके हाथ में लिखित में स्पष्टीकरण भी पकड़ा हुआ था। AAP के अलावा क